चुनाव आयोग ने 1 जनवरी 2027 को योग्यता तिथि मानकर अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की घोषणा की है।
आयोग के अनुसार, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण या पुनर्गठन का कार्य इस महीने की 20 तारीख तक पूरा कर लिया जाएगा, और एकीकृत मसौदा मतदाता सूची 30 नवंबर तक प्रकाशित की जाएगी।
दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 30 नवंबर से 30 दिसंबर तक होगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा अगले साल 18 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 जनवरी 2027 को निर्धारित है।